संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी लालमन चौरसिया (44) पुत्र जवाहरलाल बाएं हाथ से दिव्यांग था। उसकी शादी विवाह नहीं हुआ था वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। बुधवार की सुबह वह शौच के लिए गांव के बगल खेतों की तरफ गया था तभी अचानक आवारा सांड ने हमला उसपर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया । परिजन उसे इलाज के लिए लखपेड़ा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिया जिस पर लखपेड़ा चौकी के सिपाही मौके पहुंचे और घटना की जांच की ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी ने बताया कि अब तक सांड के हमले से दर्जन से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी सांड को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
सांड को पकड़ने के लिए वन विभाग को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा ।बीडीओ बाबागंज को आवारा सांड को पड़कर गौशाला में भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
-
बृहस्पति सिंह एसडीएम कुंडा