लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रामपुर गौरी के करीब बुधवार की रात अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गाजी की बाग के रहने वाले सुशील की मौत हो गई। फतनपुर थाना क्षेत्र के गाजी की बाग निवासी सुशील कुमार (28) व सूरज कुमार (22) बुधवार को घरेलू काम से शहर गए थे। वहां से रात में बाइक लेकर लौटते समय रामपुर गौरी के करीब सामने से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सामने से आए ऑटो से टकरा गए।
क्षतिग्रस्त कार छोड़कर कार सवार भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज ने दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सुशील की हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजन शव लेकर अस्पताल लौट गए। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मॉर्चरी पहुंचे। वहीं साथी सूरज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।