फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाली करने पर रेलवे कर्मचारी को महिला ने पीटा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट की दलाली का कमीशन मांगने पर युवक को जीआरपी थाने लेकर पहुंची महिला। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
टिकट बुक कराने के नाम पर दलाली करने वाले एक रेलवे कर्मचारी की महिला यात्री ने पिटाई कर दी। प्लेटफार्म पर अधेड़ की पिटाई होते देख भीड़ जमा हो गई। महिला ने उसे जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन

लालगंज के सांगीपुर निवासी देवतादीन दिल्ली में रहता है। इन दिनों वह अपने घर सांगीपुर आया था। मंगलवार को वह एक महिला के साथ नई दिल्ली के लिए टिकट बुक कराने स्टेशन पहुंचा। वहां उसकी रेलवे विभाग में तैनात बाक्स पोर्टर से मुलाकात हुई। उसने 27 सितंबर की तारीख को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से कंफर्म टिकट दिलाने के लिए 100 रुपये की मांग की।
देवतादीन के साथ आई महिला ने रुपये उसे दे दिए। इसके बाद बाक्स पोर्टर ने महिला को वेटिंग का टिकट थमा दिया। इससे नाराज महिला प्लेटफार्म पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीटते हुए जीआरपी के पास ले गई। पुलिस ने दलाली करने पर रेलवे कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई और 100 रुपये महिला को वापस कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें