फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस से भिड़ा 14 मुकदमों वाला शातिर बदमाश, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के सराय राजू गांव के पास मंगलवार रात लालगंज पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश लूट की फिराक में इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव के समीप जंगल में घेराबंदी की। इसी दौरान खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान कोला का वन निवासी 22 वर्षीय सलमान पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। लूट, छिनैती और चोरी के कुल 14 मुकदमों में वांछित रह चुका है।
सप्ताह भर पहले जेल से छूटकर आया था घर
सलमान इतना शातिर है कि उस पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था और एसटीएफ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस कर्मियों की बात मानी जाए तो सप्ताह भर पहले जेल से छूटकर बाहर आया और सोमवार को फिर लूट की घटना का अंजाम देने जा रहा था। सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पकड़ लिया गया और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहाकि सलमान क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी योजना को नाकाम कर दिया गया। मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें