फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जाम से लोग परेशान, एंबुलेंस तक को नहीं मिलता रास्ता

Mon, 21 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। हथिगंहा सब्जी मंडी में रोजाना लगने वाले जाम से आमजन परेशान है। जाम के कारण लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रयागराज - रायबरेली हाईवे थाना नवाबगंज सब्जी मंडी हथिगंहा रोजाना सुबह 7 से 10 बजे तक जाम लगा रहता है। इससे इलाके के सब्जी उत्पादकों और खरीदारों की भीड़ बेकाबू हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के बेतरतीब वाहन खड़ा करने से जाम लग जाता है। इससे रोजाना सुबह सफर करने वाले लोगों को परेशानी होती है। शनिवार सुबह जाम एंबुलेंस फंस गई। हूटर बजाते रहने का भी कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के कछारी क्षेत्र में पैदा होनी वाली हरी सब्जियों का प्रमुख विक्रय केंद्र हथिगंहा सब्जी मंडी है। जहां से जनपद प्रयागराज के अलावा अन्य शहरों को निर्यात की जाती है। प्रशासन ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार कार्रवाई की। लेकिन, समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें