हनुमान मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का मंदिर बनेगा। मध्य प्रदेश के दतिया के बाद यूपी में यह पहला मंदिर होगा। यह बातें पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने नगर पंचायत सभागार में 15 नवंबर को होने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति अनावरण से पूर्व समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी चौराहे और सड़क पर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करना उचित नहीं होगा। पट्टी कस्बे का हनुमान मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। उसी परिसर में ही भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह उर्फ पप्पू, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, डॉ. केएल विश्वकर्मा, सभासद रमेश सोनी, राम सजीवन सोनी आदि मौजूद रहे।