फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस राज्य की प्रजा प्रसन्न, वही राम राज्य : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

विज्ञापन
कथा स्थल पर पहुंचे बाबा बागेश्वरनाथ धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
जिनके राज्य में पूरी प्रजा प्रसन्न रहे, वही राम राज्य है। जिस राज्य में राजा प्रसन्न रहे, वह रावण राज्य है। कुंडा के बेंती राजभवन में कथा शुभारंभ के बाद यह बातें बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तीन बजे शुरू हुई रामकथा में कथावाचक ने कहा जिस राज्य में नारी भोग्य नहीं बल्कि पूज्य होती है, वही राम राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ही ब्रह्म हैं। उनसे आदर्श चरित्र किसी का नहीं हो सकता है।
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज गोपाष्टमी है। यह ठाकुर जी की अष्टमी है। इसी दिन ठाकुर जी ने गाय चरानी शुरू की थी। आज ही के दिन प्रतापगढ़ की धरती पर जन्मे धर्म सम्राट स्वामी करपात्री ने गाय माता के मुद्दे को लेकर संसद की ओर कूंचकर आंदोलन छेड़ा था।
विज्ञापन

गोपाष्टमी के दिन ही कुंडा में रामकथा की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि सनातन और रामकथा का मतलब सब को जोड़ना है। प्रभु राम जन जन के हैं। प्रभु राम वन गए तो वो बन गए। न वो वन जाते और न ही मर्यादा पुरुषोत्तम बन पाते।
कुछ लोग कैकेयी के कारण प्रभु श्रीराम के वन जाने की बात कहते हैं लेकिन प्रभु कैकेयी नहीं सबरी के लिए वन गए थे। राम और श्याम सबके हैं। उन्होंने कहा कि वह कुंडा आने से पहले सोच रहे थे कि कथा तो सुनाएं लेकिन किस भाव से। सोमवार की रात में राजा भैया के साथ बेंती कोठी में बैठे थे। तब उन्होंने कहा कि रामजी के चरित्र पर विशेष प्रकाश डालिए।
आज सुबह-सुबह बेंती कोठी में हनुमान के दर्शन मिले। एक चौपाई बार-बार मन में आई। उसी चौपाई पर तीन दिन की रामकथा गाई जाएगी। चौपाई प्यारी है। यह चौपाई बेंती कोठी स्थित हनुमान जी के सामने याद आई। वह चौपाई है- दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज्य नहिं काहुहि ब्यापा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें