फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बाइक सवार को पकडने में जान पर खेल गया सिपाही

Fri, 07 Jun 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सिपाही रवि पाल - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 सदर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहा सिपाही बाइक सवार को पकडने के लिए जान पर खेल गया। करीब 50 मीटर तक बाइक सवार उसे घसीट ले गए, लेकिन उसने बाइक नहीं छोड़ी। लोगों की मदद से बाइक सवार को दबोच लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सदर बाजार में गुरुवार की शाम को वाहन चेकिंग हो रही थी। चिलबिला चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ  बाइक सवार की धरपकड़ कर रहे थे। इस बीच चौक की ओर से आए बाइक सवार को चेकिंग कर रहे सिपाही रवि पाल ने रोका। उन्होंने बाइक रोकने के बजाए स्पीड बढ़ा दी। यह देख सिपाही रवि ने बाइक को पकड़ लिया।

बाइक सवार फिर भी नहीं रुके और भागने की कोशिश में सिपाही रवि को 50 मीटर तक घसीट ले गए। हालांकि शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। साथी पुलिसकर्मी भी पीछे से दौडक़र पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों की मदद से पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के बाद दोनों को कोतवाली भेजा गया। घायल सिपाही का प्राइवेट अस्पताल में उपचार  कराया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। भागने के पीछे उनकी मंशा क्या थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें