अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना निवासी दयाराम सरोज दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा विकास सरोज( 20) स्नातक का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रविवार रात खाने के बाद वह घर पर आगे के कमरे में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब एक बजे चारपाई पर अचानक जहरीला सर्प चढ़ गया और उसे काट लिया।
चारपाई पर सो रहे बीए के छात्र की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना निवासी दयाराम सरोज दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा विकास सरोज ( 20) स्नातक का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रविवार रात खाने के बाद वह घर पर आगे के कमरे में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब एक बजे चारपाई पर अचानक जहरीला सर्प चढ़ गया और उसे काट लिया।
इसके बाद उसकी नींद खुल गई और शोरगुल मचाने लगा। अंधेरा होने के चलते सर्प कंही निकल गया। थोड़ी देर में उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों और दो बहनो में सबसे बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता परदेस में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता दयाराम भी घर के लिए निकल पड़े हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं।