फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छह वर्षीय बालिका से तीन बालकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर आम के बाग में छह वर्षीय बच्ची के साथ 11 से 12 साल की उम्र के तीन बालकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में संगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपी हिरासत में हैं।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता के मुताबिक, 23 मई की दोपहर करीब तीन बजे उसकी बेटी घर के पास बाग में खेलने गई थी। वहां गांव के तीन बालक उसे मिले। एक की उम्र 11 व अन्य दो की 12-12 वर्ष है। तीनों ने बच्ची के साथ एक अर्धनिर्मित मकान में बने शौचालय में दुष्कर्म किया।
बच्ची घर आई और चुपचाप लेट गई। परिवार में मौजूद लोगों ने ध्यान नहीं दिया। पिता बाजार गए थे, जो शाम को लौटे। रात में बेटी की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कारण पूछा तो वह आप बीती बताकर बिलखने लगी। यह सब सुन परिजन सन्न रह गए। उसे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर छानबीन के लिए गांव पहुंची। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे दवा देकर घर भेज दिया।
इनसेट
दो आरोपी बच्ची के विद्यालय में ही पढ़ते हैं
पिता ने बताया कि बेटी केजी की छात्रा है। दो आरोपी उसी के विद्यालय में पढ़ते हैं, जबकि तीसरा दूसरे विद्यालय का छात्र है।
वर्जन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीनों बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनको कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
- बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
इनसेट-
अभिभावक रहें सजग, गतिविधियों पर रखें नजर
मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि काफी हद तक मोबाइल के दुष्प्रभाव के कारण ये स्थिति आई है। माता-पिता का सही देखभाल न करना भी कारण है। माता-पिता बच्चों की सुख सुविधा का ध्यान तो देते हैं, लेकिन उनकी गतिविधियों को नजर अंदाज करते हैं। बताया कि बच्चों को लेकर प्रत्येक अभिभावक को सजग रहने की आवश्यकता है। खासकर मोबाइल से उनकी दोस्ती कम करनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें