फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बबूल की झाड़ियों में घिरी सड़क

विज्ञापन
रानीगंज के गजराही मार्ग किनारे पर उगी झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
गजराही से चमरूपुर तक 25 गांवों को जोड़ने वाली दो किमी सड़क बबूल की झाड़ियों से घिरी है। झाड़ियों की वजह से आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। 10 नवंबर को सड़क न दिखने की वजह से तुलापुर साहबगंज निवासी जेठवारा थाने के होमगार्ड संजय सिंह हादसे का शिकार हो गए। उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2024 में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाई गई, लेकिन अब इसे बबूल की झाड़ियों ने घेर लिया है। कटाई-छंटाई न होने से आना-जाना दूभर हो गया है।
इसी मार्ग पर गजराही सीएचसी है। हर दिन 50 से 60 मरीजों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं लेकिन इसकी साफ-सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए थे।
विज्ञापन

20 हजार की आबादी को शहर आने-जाने का संकट
गजराही-चमरूपुर मार्ग से 25 गांवों की करीब 20 हजार आबादी का आवागमन होता है। यह मार्ग सीधे लालगंज बाईपास को जोड़ता है। मार्ग पर लक्ष्मणपुर ब्लॉक व गजराही सीएचसी भी है। इस मार्ग पर गजराही, शमशेरगंज, चमरूपुर, लक्ष्मणपुर, बाबूगंज, नौबस्ता समेत 25 गांव हैं। उनके लिए शहर आने-जाने का संकट है।
इनसेट-
ग्रामीणों से बातचीत
मार्ग पर बबूल की झाड़ियां सड़क के दोनों तरफ फैली हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अरविंद यादव, पूरे भवन
-
मार्ग पर 24 घंटे लोगों का आवागमन बना रहता है। रात के समय सामने से आ रहे वाहन की लाइट दिखती है लेकिन मार्ग नहीं।
सतीश मिश्रा, गजराही
-
वर्जन-
मार्गों की झाड़ियों की साफ-सफाई के लिए शासन की तरफ से जल्द बजट मिलेगा। एक सप्ताह के अंदर झाड़ियों की साफ-सफाई करा दी जाएगी।
डॉ. राममोहन मीना, सीडीओ

रानीगंज के गजराही मार्ग किनारे पर उगी झाड़ियां। संवाद

रानीगंज के गजराही मार्ग किनारे पर उगी झाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें