गोड़े स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में नाबार्ड के ग्राम युवा शक्ति कार्यक्रम के तहत 35 महिलाओं ने ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। ये महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी कार्यों की जानकारी दी गई। उन्हें ग्राहकों से व्यवहार, सामान की खरीद, रेट तय करने और पार्लर चलाने के गुर भी सिखाए गए। डीडीएम नाबार्ड अभिनव शुक्ल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण भी दिलाया जाएगा। आरसेटी निदेशक रवि रंजन ने कहा कि कारोबार सफल होने तक महिलाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि अब वे घर तक सीमित नहीं रहेंगी। अपने हुनर से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी।