फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
A reward of 25 thousand arrested in a police encounter - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गैंग के 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से असलहा भी बरामद किया गया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा इलाके में व्यापारियों के लिए आतंक का पर्याय और फायरिंग कर रंगदारी वसूलने वाले गैंग के सदस्य रंजन सिंह पुत्र बचान सिंह निवासी गोविंदपुर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।
जबकि उसके दो अन्य साथी नंदन सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी विक्रमपट्टी तथा अनिल उपाध्याय पुत्र सूर्यमणि उपाध्याय निवासी चिलांवा थाना आसपुर देवसरा भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दाउदपुर के पुराने कोल्ड स्टोर के करीब वह बदमाशों की ताक में रात में खड़े थे। इस दौरान बाइक पर उन्हें आते देख पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने रंजय सिंह पुत्र बचान सिंह को दबोच लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस को अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें