फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे फेंकी मिली नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर के किनारे सड़क पर एक नवजात बालिका फेंकी मिली। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसका अस्पताल में चेकअप कराया। बच्ची को गांव के ही एक दंपति ने अपना लिया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के रेवती राम का पुरवा नहर पटरी के पास सड़क पर सुबह ग्रामीणों ने कपड़े में लिपटी एक बच्ची को देखा। किसी ने बच्ची को लोकलाज के डर से नहर के किनारे फेंक दिया था। इसकी जानकारी होने पर धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान अमित कुमार शुक्ला ने उसे महेशगंज सीएससी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने के बाद बताया कि वह स्वस्थ है। इसके बाद नवजात बालिका को रामनगर गांव निवासी बीडीसी सदस्य अमित गौतम व उसकी पत्नी साधना ने उसे अपना लिया। अमित के कोई संतान नहीं थी। उसका कहना था कि अब वह इस बच्ची को ही अपनी ही बच्ची मानकर पालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें