फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहीदों का बनेगा स्मारक स्थल, होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों की याद में स्मारक स्थलों का निर्माण पर्यटन विभाग की ओर से कराया जाएगा। चार शहीदों के स्मारक स्थल के निर्माण की कवायद शुरू हो चुकी है। शासन को प्रस्ताव भेजकर निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद उपलब्ध बजट से निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र स्थित भंगवा गांव में शहीद प्रकाश नारायण के स्मारक स्थल का निर्माण किया जाना है। इधर, बड़नपुर में शहीद शिव बहादुर सिंह का स्मारक स्थल बनाया जाएगा। बहलोलपुर में शहीद नायब सूबेदार लालजी यादव के नाम पर स्मारक स्थल बनाने की कवायद तेज हो गई है।
विकासखंड मंगरौरा स्थित बोझी गांव में शहीद सूबेदार मो. रफीक के स्मारक स्थल निर्माण का कार्य शुरू होगा। इन स्मारक स्थलों का निर्माण होने के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। निर्माण स्थल के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने निर्माण कार्य के लिए सीडीओ को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने पर्यटन अधिकारी को पत्र जारी कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन के आदेश पर पर्यटन अधिकारी ने संस्कृति निदेशालय को पत्र भेजकर कार्य की स्वीकृति मांगी है। निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद बजट जारी कर दिया जाएगा। बजट जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। स्थल चिह्नित होने के बाद निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से मांगी गई है।
महाराज अग्रसेन, चंद्रगुप्त की स्थापित होगी प्रतिमा
नगर पालिका क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। इधर, नगर पंचायत सिटी प्रतापगढ़ में चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा स्थापित की जानी है। ऐतिहासिक पुरोधाओं की प्रतिमा स्थापना के लिए संस्कृति निदेशालय को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापना का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें