जंगल में अगर आग फैलती तो विकराल रूप ले लेती, जिससे जंगल में हजारों जीव जंतुओं के जिंदा जल जाने का खतरा था। आग आसपास के गांवों तक भी फैल सकती थी। हालांकि मौके से फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया गया था।
जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव के लोनी नदी के किनारे जंगल में सोमवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डेरवा चौकी के सिपाही आनन फानन में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करने लगे। स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
जंगल में अगर आग फैलती तो विकराल रूप ले लेती, जिससे जंगल में हजारों जीव जंतुओं के जिंदा जल जाने का खतरा था। आग आसपास के गांवों तक भी फैल सकती थी। हालांकि मौके से फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया गया था। दमकल के आने में विलंब होने के चलते पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस के सूझबूझ की ग्रामीणों ने सराहना की।