अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में पेट्रोल पंप पर लगाते समय विशालकाय हाईमास्ट का पोल कार पर गिर गया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में पेट्रोल पंप पर लगाते समय विशालकाय हाईमास्ट का पोल कार पर गिर गया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
बाबूगंज बाजार में पेट्रोल पंप पर हाईमास्ट का पोल खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही कार पर गिर पड़ा। विशालकाय पोल गिरने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के बोनट पर गिरने से ड्राइविंग सीट पर बैठे लाल बहादुर यादव बुरी तरह से घायल हो गए। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।