कंधई थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर युवती ने फंदे से झूलकर जान दे दी। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। उसकी मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बुधवार को घर से दूर बाग की ओर गई थी। जहां कुछ देर बाद उसका शव पेड़ की डाल के सहारे लगाए गए फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन संग पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई पुलिस करने लगी।
ग्रामीणों का कहना था कि मृतका गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि युवक के परिजनों को यह रिश्ता बेहतर नहीं लगा। युवती के घरवालों के दबाव बनाने पर मामला पुलिस के पास भी पहुंचा था। इसी बीच लड़के की शादी अप्रैल माह में परिजनों ने कर दी। जिसके बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा। वर्तमान समय में प्रेमी युवक जेल में है। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया छानबीन में सामने आया है कि युवती ने घरेलू तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। कोई तहरीर नही मिली है।