गोपाल मंदिर के समीप रात में आग लगने से दुकान जलने के बाद सुबह जुटे लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। काउंटर में रखे रुपये भी जल गए। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर कोतवाली के कादीपुर निवासी संजय दुबे की जिला अस्पताल के करीब किराने की दुकान है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 12 बजे के बाद दुकान के भीतर से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने देखा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और संजय को दी। फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।
इस बीच संजय भी अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक किराने की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था। काउंटर में रखे पांच हजार रुपये भी जल गए थे। मौके पर पहुुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
गोपाल मंदिर के समीप रात में आग लगने से दुकान में जला सामान।- फोटो : PRATAPGARH