कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दूर के रिश्तेदार पर रास्ते में तमंचा दिखाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसकी बाइक छीन ली। युवक के गिड़गिड़ाने पर ग्रामीणों ने उसे जाने दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि उसके पिता ने दूसरा निकाह कर लिया है। युवती अपनी मां के साथ रहती है। बीते 24 जनवरी को मां किसी काम से बाहर गई थी। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसका दूर का रिश्तेदार उसके घर पहुंचा। अकेले देखकर वह उससे अश्लील हरकत करने लगा। इस पर वह काम का बहाना बनाकर घर से पट्टी की तरफ निकल गई। रास्ते में तिवारीपुर गांव के करीब पीछे से आए आरोपी ने उसे तमंचा सटा दिया और सरसों के खेत में लेकर चला गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।