फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पिकअप को रोका, लूटपाट के बाद युवती को उठा ले गए बोलेरो सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बोलेरो सवार सात लोगों ने पिकअप से घर जा रही युवती को जबरन अपने वाहन में बैठा लिया। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की। घटना को छिपाने के लिए फतनपुर थानेदार लीपापोती करते रहे। हाईवे पर हुई वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

रायबरेली के रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ रविवार की रात पिकअप से वाराणसी से घर जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा चंद्रोटा के करीब पिकअप पहुंची। तभी बोलेरो सवार सात लोगों ने पिकअप को रोक लिया। ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो सवार लोगों ने पिकअप पर बैठी युवती को जबरन नीचे उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। विरोध करने पर लोगों को मारापीटा और उनके पास से डेढ़ हजार रुपये भी छीन लिए।
बोलेरो सवार लोगों के जाने के बाद पिकअप चालक लोगों को लेकर एक ढाबे पर पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलने के बाद फतनपुर पुलिस भी आ गई। सभी को थाने ले गई और बोलेरो के साथ युवती की तलाश करने लगी। करीब चार बजे चंद्रौटा से आठ किमी दूर आशापुर में युवती बदहवास हालत में मिली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। बाद में उसे दूसरे वाहन से रायबरेली भेज दिया। फतनपुर थानेदार मामले में लीपापोती करते रहे। थानाध्यक्ष का कहना था कि पिकअप से रायबरेली जा रहे लोगों से बोलेरो सवार लोगों ने डेढ़ हजार रुपये छीने थे। उन लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी। युवती को अगवा करने की बात गलत है। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बाइक सवारों के पास मिले 10 लाख रुपये जब्त
रविवार की रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों के पास से दस लाख रुपये बरामद हुए। जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए आयकर विभाग को सूचना दी। प्रभारी शहर कोतवाल रविवार की रात गश्त कर रहे थे। बस डिपो के करीब बाइक सवार दो युवक मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 लाख रुपये मिले। पूछताछ के दौरान उन लोगों ने खुद को अमेठी के पीपरपुर का निवासी बताया। पुलिस ने छानबीन के बाद रुपये को जब्त करते हुए दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया।
मोबाइल की काल डिटेल मिली, पुलिस कर रही छानबीन
प्रतापगढ़। फतनपुर के सुरवामिश्रपुर निवासी अमर बहादुर पटेल की बेटी सुनीता पटेल की हत्या के मामले में संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पुलिस ने काल डिटेल मंगाई थी। डिटेल पुलिस को मिल गई है। जिसके सहारे पुलिस हत्यारों की खोजबीन कर रही है। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें