फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बरात जा रहे दूल्हे और भाई पर जानेलवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चिलबिला चौराहे पर बरात जा रहे दूल्हे और उसके चचेरे भाई पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के मीरनपुर निवासी मो. कलीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई के बेटे अनस का शहर में निकाह कार्यक्रम था। बेटा अदनान दूल्हे की कार पर बैठ गया। दोनों कार से चिलबिला चौराहा पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने चिलबिला चौराहे पर कार रोक ली। विरोध करने पर हमलावरों ने अनस पर हमला बोल दिया।
सरेराह कार से पहुंचे हमलावरों की हरकत से अफरा तफरी मच गई। बीच बचाव कर रहे अदनान पर भी हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया। बरात जा रहे परिजन पुलिस को सूचना देने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अदनान की चोट गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। मामले की शिकायत नगर कोतवाली में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने घटना की तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत राज, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें