फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में शादी में गए बालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर में रविवार की रात पिता के साथ बरात में शामिल होने गए सात वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। बरात दौरान ही वह लापता हुआ। सोमवार की सुबह सरसों के खेत में उसका शव मिला। मृतक के बाबा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चौबेपुर निवासी बाबूलाल वर्मा रविवार की रात पड़ोस में रहने वाले उल्ले की बेटी की शादी में शामिल होने अपने भाई उमेश, बेटे आर्यन (9) और अंश (7) के साथ गए थे। बरात आने पर बाबूलाल भी उनके स्वागत में व्यस्त हो गए। दोनों बेटे डीजे पर हो रहा डांस देख रहे थे। रात करीब 10 बजे अंश को न देख बाबूलाल खोजबीन करने लगे। पुलिस ने भी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात बजे मिठाई लाल शौच के लिए खेत की ओर गए थे। वहां सरसों के खेत में अंश पड़ा मिला। उसके जिंदा होने की आशंका में उन्होंने शोर मचाया। परिजन संग आसपास के लोग पहुंचे और उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर व शरीर में चोट के निशान मिले। दोनों हाथ, कंधे के नीचे टूटे हुए थे।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर, एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी प्रशांत राज ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ करते रहे। मृतक के बाबा संतराम वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बालक के हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए अवैध संबंध समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें