फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट के चक्रवात से मची अफरातफरी, गिरे पेड़

विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बाद चली धूल भरी तेज हवाओं से परेशान हुए लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शनिवार कीे शाम आए चक्रवाती तूफान से पट्टी, रखहा व अंतू क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जगह-जगह पेड़ गिर गए। कई घर भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों की गृहस्थी नष्ट हो गई। करीब 15 मिनट तक क्षेत्र में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

शाम करीब 4 बजे अंतू क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ने दस्तक दी। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। कई पेड़ जमीन पर आ गए। बाजारों में टीनशेड, छप्पर आदि उड़ गए। लोगों ने दौडक़र घरों में शरण ली। हालांकि यहां किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर मनैतापुर परसनी गांव में सडक़ पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। मनेतापुर गांव के पास राजाराम की दुकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

साइकिल से घर जा रहे पूरे घना गांव का एक युवक पेड़ के नीचे आने से बाल-बाल बचा। उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। दो घंटे की मेहनत के बाद वनकर्मियों ने किसी तरह सडक़ से पेड़ हटाया।

शनिवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान चली तेज हवा में अंतू थाने के बाबूगंज में दुकान पर गिरा नीम का पे- फोटो : PRATAPGARH

शनिवार को दोपहर बाद बारिश के साथ अंतू थाना क्षेत्र में चली तेज हवा से लोहिया नगर में सड़क पर गिरे प- फोटो : PRATAPGARH

चिलबिला पट्टी रोड पर मनैतापुर में गिरा पेड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें