गर्मी को देखते हुए मरीजों को उपचार की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज में भूतल पर दस बेड का कोल्ड रूम वार्ड तैयार हो गया है। इसमें एसी, कूलर और फ्रिज समेत अन्य सुविधाएं मुहैया की गई है। जिससे मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सकेंगी। जरूरत पड़ने पर वार्ड में वेंटिलेटर की सुविधा भी मरीजों को मिल सकेगी।
विभिन्न प्रकार की जांच के लिए मल्टी मॉनीटर भी लगवाए जा रहे हैं। प्राचार्य ने सीएमएस को निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मरीजों में पानी की कमी न हो इसके लिए ओआरएस घोल सभी वार्ड के मुख्यद्वार पर रखवाया जाएगा। दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। उपचार सेवाएं देने के लिए तीन शिफ्ट में चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इमरजेंसी के साथ ही पुरानी ओपीडी के सामने मरीजों एवं तीमारदारों को धूप से बचाने के लिए टिनशेड तैयार कराया जा रहा है।