फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगाही में आज जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम-एसपी

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अमर उजाला की ओर से शिवगढ़ ब्लाक के सिंगाही गांव में सोमवार को सुबह 10 बजे से आयोजित चौपाल में डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अनंतदेव सीधे ग्रामीणाें से रूबरू होंगे। चौपाल में कई विभाग ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं भी वितरित करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को सिंगाही गांव में अमर उजाला की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया है। 10 बजे से शुरू होने वाली चौपाल में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनंत देव, मुख्य विकास अधिकारी मनीषकुमार वर्मा, एसडीएम रानीगंज बृजेंद्र द्विवेदी, सीओ रानीगंज एमपी सलोनिया, खंड विकास अधिकारी शिवगढ़, गौरा उमा गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक गौरा ओपी सिंह, रानीगंज शब्बीर हैदर, सीडीपीओ शिवगढ़ अनुराधा श्रीवास्तव, सीडीपीओ गौरा संतोष श्रीवास्तव, एसडीओ (विद्युत) मगन सिंह, जेई रमेश कुमार, पीएचसी अधीक्षक दुर्गागंज शाह आलम, कृषि रक्षा इकाई प्रभारी प्रेमशंकर, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेंद्र वर्मा, एबीएसए रवींद्र कुमार वर्मा, रेंजर वन विभाग अशोक कुमार सिंह, पीसीएफ प्रभारी रामचंद्र मौर्य समेत आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पशु पालन विभाग, कृषि रक्षा इकाई, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीसीएफ, बाएफ की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। शिल्पी कठपुतली कला केंद्र लखनऊ की ओर से कठपुतली नृत्य के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर अधिकारी खुद समस्याओं के बारे में ग्रामीणों और किसानों से जानकारी लेंगे। चौपाल के बाद जिलाधिकारी किसी लोहिया समग्र गांव का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें