फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में संघर्ष, एक की मौत

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर। जमीन व पेड़ संबंधी विवाद को लेकर हुए संघर्ष में लालता प्रसाद (50) की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक जीवन एवं मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के समगढ़ा मंगापुर गांव निवासी ओमप्रकाश का पड़ोस के रामसजीवन आदि से पेड़ व जमीन को लेकर कुछ दिन से विवाद चल रहा था। शनिवार को लगभग दस बजे उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि रामसजीवन, धर्मेंद्र, राजू, सुरेश समेत कई लोग फरसा व कुल्हाड़ी से लैस होकर ओम प्रकाश (30), राकेश (22), लालता प्रसाद (50) और रामदेव (70) पर टूट पड़े। हमले में लालता व रामदेव को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने आनन फानन में ओमप्रकाश, रामदेव व लालता को सीएचसी सांगीपुर लाया जहां लालता व रामदेव की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में लालता को मृत घोषित कर दिया गया। राकेश की तहरीर पर धर्मेंद्र, राजू, सुरेश, समेत नौ नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के बीच लगभग दो माह पहले भी विवाद हुआ था। उसमें पुलिस ने शांति भंग की आशंका मे चालान किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें