फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से गायब कर्मियाें को दबोचेगी पुलिस

Tue, 15 Apr 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मतदान के काम से भाग रहे कर्मचारियों पर डीएम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन दिनों के प्रशिक्षण में गायब कर्मचारियों का पता तलाशा जा रहा है। इसके बाद पुलिस उन्हें घराें से लेकर आएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में लगने वाले कर्मचारियाें को चार चरणाें में प्रशिक्षण दिया जाना था। तीन चरणाें में क्रमश: 39, 67, 61 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। जिलाधिकारी ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। डीएम ने गैर हाजिर कर्मचारियों की जानकारी करने का आदेश दिया। सभी कर्मचारियों का पता जुटाकर उनकी तलाश करने पुलिस उनके घरों तक पहुंचेगी। अगर किसी के पास वाजिब कारण न मिला तो पुलिस वाले उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंचेंगे। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारी फैसला करेंगे। जिसके पास प्रशिक्षण में न आने का वाजिब कारण होगा उसे छोड़ दिया जाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने से लोगों पर शिकंजा नहीं कस पाता था। पुलिस के पास सिफारिश कर लोग बच जाते थे। इसलिए उनपर शिकंजा कसने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें