फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं ने सुनाया दर्द

Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के विहार और कुंडा कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों से आई बालिकाओं ने शुक्रवार को अपना दर्द बीएसए को सुनाया। आवासीय स्कूल में रात में रहने, शौचालय और पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कुंडा और विहार कस्तूरबा की बालिकाएं शुक्रवार को शहर का भ्रमण करने आई थीं। रेलवे स्टेशन, सीएमओ कार्यालय और बीएसए कार्यालय का भ्रमण करने के बाद उन्होंने बीएसए जय सिंह से मिलकर अपनी समस्या रखी। उनकी समस्याएं सुनकर बीएसए हैरान रह गए। उन्होंने बालिकाओं के रहने, खाने और पानी पीने की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सप्ताह भर में ठीक कराने की बात कही है। बालिकाओं के साथ आई वार्डेन और शिक्षिकाओं से भी वार्ता कर बीएसए ने पठन-पाठन की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें