कुंडा (ब्यूरो)। पत्रकार रमेश मौर्य के निधन पर संवेदना जताने गुरुवार को उनके घर कुंडा टाउन एरिया के चेयरमैन गुलशन यादव पहुंचे। उनको देखते ही परिजन रोने लगे। परिवार वालों को सांत्वना देते हुए चेयरमैन ने कहा कि वह सदैव उन लोगों की मदद को तैयार मिलेंगे। रमेश की कमी सदैव खलेगी। कम समय में अपनी लेखनी की बदौलत पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम कमाने वाले कलम के सिपाही को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। परिवार के लोगों से मुलाकात के दौरान बहन की शादी और बच्चों की बाबत जानकारी ली। इस मौके पर गुलशन यादव ने 51 हजार रुपये की धनराशि दिवंगत रमेश के पिता को सौंपी। साथ ही उनकी (रमेश की) याद में पत्रकार भवन के लिए जमीन आवंटन और मूर्ति लगवाने की बात कही। बहन की शादी में भी मदद देने का आश्वासन दिया। उनके साथ डॉ. विजय यादव, राम प्रताप पांडेय, मनोज मोदनवाल, पंकज कुमार मौर्य, कुलदीप विश्वकर्मा, मेवालाल यादव आदि मौजूद रहे।