पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामकोला गांव में वृद्धा व उसकी बेटी को पट्टीदार ने मारपीटा और जेवरात भी छीन ले गए। पुत्र की तहरीर पर मारपीट व लूट का मामला दर्ज किया गया है।
रामकोला गांव निवासी मनोज सिंह फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। उन्हाेंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पट्टीदार रवीन्द्र सिंह निवासी चरैया ने मामूली विवाद में उनकी मां शोभावती व बहन को मारापीटा और जेवर छीन लिए। सूचना पर वह फरीदाबाद से आए और दो दिन पुरानी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी तरह कृष्णा देवी पुत्री राम दुलार पाठक के दरवाजे पर्र इंट रखने से मना करने पर पड़ोसी राम कुमार, श्रवण, भुल्लर, प्रमोद ने मारपीट कर घायल कर दिया। पिता ने बेटी संग आकर कोतवाली में तहरीर दी है।