फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

Tue, 04 Feb 2014 02:24 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के उच्चीकृत हाईस्कूलों में तैनात शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए दस लाख रुपये का बजट मिला है जबकि हाईस्कूल से इंटर कक्षाओं के लिए उच्चीकृत हुए स्कूलों में तैनात शिक्षकों को वेतन के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिले के उच्चीकृत स्कूलों में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों को अब वेतन के लिए नहीं भटकना होगा। शासन ने दस लाख रुपये जारी कर अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत तैनात समन्वयकों और कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन भुगतान करने के लिए शासन ने पहले ही धनराशि जारी कर रखी है। अगर वेतन के लिए किसी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो वह इंटर कक्षाओं के लिए उच्चीकृत हुए उन कालेजों के शिक्षक होंगे जिनका मांगपत्र अभी शासन में विचाराधीन है। अधिकारियों को विश्वास है कि इसी माह के अंत तक बजट आ जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि मार्च माह के अंत तक सभी शिक्षकों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें