फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाकांत ओझा आज लेंगे कैबिनेट मंत्री की शपथ

Fri, 24 Jan 2014 05:44 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. शिवाकांत ओझा शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ राज्यमंत्रियों की प्रोन्नति की भी उम्मीद है। शपथ ग्रहण अपराह्न चार बजे राजभवन में होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 18 जनवरी को मंत्रिपरिषद विस्तार में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से विधायक प्रो. शिवाकांत ओझा को कैबिनेट मंत्री नामित किया था। विदेश दौरे पर होने के कारण वह शपथ नहीं ले सके थे। शुक्रवार को राजभवन में संक्षिप्त समारोह में उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। वह कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। ऐसी संभावना है कि कुछ राज्यमंत्री प्रोन्नत किए जा सकते हैं। 18 जनवरी को भी राज्यमंत्री डॉ. मनोज पांडेय और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गायत्री प्रजापति को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें