फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए के छात्र की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Fri, 24 Jan 2014 05:44 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से बीसीए कर रहे जियाउल (20) की हत्या कर शव मानधाता थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटर कालेज परिसर के एक पेड़ से लटका दिया गया। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चाें ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखते ही हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जियाउल रानीगंज थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी सगीर का बेटा था। वह दो भाइयाें में बड़ा था और इलाहाबाद से बीसीए कर रहा था। सोमवार को ही वह इलाहाबाद गया था। मंगलवार को घर आने के लिए शाम चार बजे इलाहाबाद से निकला। सुबह गांव स्थित स्कूल में उसका शव पेड़ से लटकते देख लोगाें ने तुरंत ही पहचान कर ली। सूचना मिलने पर परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया। उसका पैर जमीन पर टिका होने के कारण लोग हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाने लगे। एसओ मानधाता और रानीगंज के प्रभारी निरीक्षक आरएन उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और परिजनाें से बातचीत की। एसओ मानधाता ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फांसी पर लटने से गला और रस्सी दोनाें खिंच जाते हैं। अनुमान है कि उसने खुद ही फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें