फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों को फिर मिलेगा हाटकुक्कड का रुपया

Wed, 22 Jan 2014 05:44 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
नौनिहालों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में धनराशि भेजने का फैसला किया है। एनजीओ का चयन होने में हो रही देरी के चलते विभागीय अधिकारियों ने यह फैसला किया है। फिलहाल यह व्यवस्था सिर्फ दो माह के लिए की गई है।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपने की तैयारी की जा रही है। जिले में अभी तक एनजीओ चयन को अंतिम रूप नहीं देने के कारण विभाग ने डंप पड़े 2,17,99,418 रुपये का सदुपयोग करने का फैसला किया है। निदेशालय से जारी पत्र में आंगनबाड़ी कत्रियों के संयुक्त खाते में पूर्व की भांति जनवरी माह में यह रकम भेजने का निर्देश दिया गया है। दो-दो माह के लिए जारी धनराशि को इसी माह भेजने की तैयारी की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. आरती सिंह ने बताया कि अधिकारियों का आदेश प्राप्त हो गया है जल्द ही धनराशि केंद्रों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें