फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार बंद लोगों ने किया युवक को अगवा करने का प्रयास

Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बजहा गांव में बोलेरो से पहुंचे हथियारबंद लोगों ने बिलाल अहमद (40) को अगवा करने का प्रयास किया। जानकारी होते ही ग्रामीण पहुंचे और सभी को दौड़ा लिया। इस दौरान एक व्यक्ति पकड़ लिया गया। हालांकि बिलाल अहमद ने भी घटना की बाबत कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

रामपुर बजहा गांव में बाजार भी है। शनिवार सुबह बिलाल अपने घर पर मौजूद था कि एक बोलेरो से 8-10 लोग आ पहुंचे। सभी बिलाल को मारते पीटते हुए बोलेरो की ओर घसीटने लगे। यह देख बाजार और गांव के लोग दौड़ पड़े । खुद को घिरते देख बदमाश भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने एक को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाने ले गई। वह कोहंडौर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया। जबकि अन्य आरोपी हरिहरपुर, कुशफरा और छोटेगंज के बताए गए। इस बाबत मानधाता के प्रभारी निरीक्षक चंद्रबली यादव ने बताया कि दोनों पक्षाें में एक दिन पहले मऊआइमा में विवाद हुआ था। वहां बिलाल अहमद ने किसी युवक को मारपीट दिया था। इसी का बदला लेने के लिए लोग बिलाल के घर आए थे। बिलाल ने भी घटना की बाबत कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें