फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर हमले में चार नामजद

Wed, 13 Nov 2013 05:39 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद नगर निवासी वकील आरिफ खान (26) पर जानलेवा हमले में चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाली के साथ ही जेठवारा पुलिस ने भी छापामारी की लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। सभी आरोपी दोहरी हत्या के मामले में वाजी और रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के बंतरी गांव निवासी आरिफ पर मार्च 2013 में जेठवारा की दोहरी हत्या का आरोप लगा था। यहां चमरूपुर पठान गांव निवासी मुश्ताक और रईश की हत्या की गई थी। हालांकि इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। सोमवार दोपहर बाद घर से कचहरी जाते समय आरिफ को गोली मार दी गई। आरिफ के जवाबी फायरिंग पर उनकी जान बची और हमलावर भाग निकले। घटना के बाद से ही माना जाने लगा था कि जेठवारा की दोहरी हत्या का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया था। सोमवार रात आरिफ के पिता सिराजुद्दीन ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में चमरूपुर पठान जेठवारा निवासी अशरफ, शकील, अशफाक और ऊदापुर के इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। आरोपियाें की धरपकड़ के लिए जेठवारा पुलिस की मदद से आरोपियों के घर छापामारी की गई लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ सिटी वीके राय ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है। जेठवारा पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। आरोपियाें के करीबी रिश्तेदारों से भी उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें