फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में ताला, अभिभावकों का हंगामा

Sat, 28 Sep 2013 05:36 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्राइमरी स्कूल सहोदरपुर में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोई शिक्षिका नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी भनक लगते ही हेडमास्टर ने पहुंच कर गांव वालों से माफी मांगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के भंगवा गांव में प्राइमरी स्कूल सहोदरपुर स्थित है। इस स्कूल में लक्ष्मी मिश्रा और सुमन पाल की तैनाती है। लक्ष्मी को प्रभारी बनाया गया है। स्कूल के रजिस्टर में 86 बच्चे पंजीकृत हैं मगर शुक्रवार को 42 बच्चे आए हुए थे। प्रतिदिन की तरह बच्चे सुबह स्कूल पहुंच गए। सुबह आठ बजे तक जब स्कूल में कोई शिक्षिकाएं नहीं पहुंचीं तो बच्चे घरों को वापस होने लगे। इस बात की जानकारी जब अभिभावकों को हुई तो वे स्कूल पहुंचकर हंगामा करते हुए दूरभाष पर अधिकारियों से अध्यापिकाओं की मनमानी की शिकायत करने लगे। इसकी भनक शिक्षिका को हुई तो वह आनन-फानन में बीस मिनट के अंदर स्कूल पहुंच गई। इसीबीच पहुंचे अखबार वालों से फोटो खिंचवाते हुए बताया कि वह शिक्षक नेता की पत्नी है। इसलिए कोई हमारा कुछ नहीं कर पाएगा। शिक्षिका ने पहले तो अभिभावकों को धमकाने का प्रयास किया, मगर जब शिक्षक बीएसए के पास जाने की बात करने लगे तो वह माफी मांगते हुए ऐसी गलती दोबारा नहीं होने का वादा किया। इस मौके पर सभासद धर्मशील शुक्ला, त्रिभुवननाथ मिश्रा, तरुण मिश्र, संजय तिवारी, प्रशांत आदि मौजूद रहे। नगर शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जाएगी। बीएसए जय सिंह ने बताया कि शिक्षिकाओं की भूमिका की जांच के लिए नगर शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें