फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से एसपी आफिस में आग

Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। एसपी आफिस के प्रधान आंकिक कार्यालय में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कंप्यूटर सहित तमाम अभिलेख जलकर राख हो गए। घटना के काफी देर बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मंगलवार को आफिस के कर्मचारी दिन भर साफ-सफाई में लगे रहे।
विज्ञापन

एसपी कक्ष के ठीक बगल उनके प्रधान आंकिक का कार्यालय है। इसमें कई लिपिक बैठते हैं। जिले भर के कर्मचारियों की सर्विस का रेकार्ड यहीं पर रहता है। रात को दो होमगार्डों की यहां पर ड्यूटी थी। प्रधान आंकिक के कार्यालय में कब आग लग गई उन्हें पता नहीं चला। रात करीब एक बजे कार्यालय से धुंआ निकलने लगा तो जानकारी हुई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ ही पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। सुबह पहुंचे कार्यालय कर्मियाें ने देखा तो सारे कंप्यूटर जल गए थे। कई अभिलेख भी नष्ट हो गए थे। कर्मचारी दिन भर कार्यालय की साफ सफाई में लगे रहे।
एसपी आफिस में आग लगने के बाद कर्मचारी एक दूसरे को जिम्मेदार बताते रहे। कर्मचारियों का कहना था कि गार्ड सोते रहे हाेंगे। अगर वे आफिस के पास होते तो खिड़की से उन्हें आग दिख जाती। उधर कुछ कर्मचारी कार्यालय के ही लोगाें को घटना के लिए जिम्मेदार बता रहे थे। उनका कहना था कि अगर कंप्यूटर बंद कर बोर्ड का स्विच आफ किया गया होता तो शार्ट सर्किट नहीं होता।
विज्ञापन

एसपी आफिस में आग लगने की घटना की जांच तीन सदस्यीय टीम ने की। इसमेें बिजली विभाग के एक अभियंता, अग्निशमन अधिकारी और सीओ सदर सुधीर जायसवाल थे। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को दे दी है। सीओ ने बताया कि बिजली आते ही शार्ट सर्किट से आग लगी है। कंप्यूटर जले हैं। अभिलेखों का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें