फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बालक अगवा

Thu, 05 Sep 2013 05:35 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के छैवा गांव निवासी मो. सिद्दीक के पुत्र जीशान (8) को एक युवक ने अगवा कर लिया। तलाश में जुटे ग्रामीणों ने कुछ देर में युवक को दबोच लिया और बालक को मुक्त कराने के बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस उसे कोतवाली ले गई, जहां से युवक को मनोरोगी करार देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं गांव में अनहोनी की आशंका से भयभीत लोगों ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर दिया है। बुधवार सुबह जीशान के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने जंगल समेत अन्य स्थानों पर बालक की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी दौरान एक महिला ने बताया कि एक युवक बच्चे को लेकर रामपुर गौरी की ओर जाते दिखा है। यह सुनते ही लोग बाइक लेकर निकल पड़े। गांव से खजुरनी की ओर जा रही सड़क पर बालक को लेकर जा रहा युवक दिखाई पड़ा तो लोगों ने उसे दबोच कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पृथ्वीगंज पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमाशंकर प्रजापति निवासी राजगढ़ बताया। सिपाहियों ने उसे कोतवाली भेज दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे मनोरोगी बताकर छोड़ दिया। शहर कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि युवक मनोरोगी। गांव के लोगों की जिम्मेदारी पर उसे छोड़ा गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के महुआर गांव निवासी अनिल मिश्र काफी दिनों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। वह स्टेशन से लेकर अपने घर आने-जाने के दौरान ऊल-जलूल हरकतें करता है। बुधवार को किसी ने कंट्रोल रूम में शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची भंगवा चुंगी पुलिस उसे कोतवाली उठा लाई। यहां भी वह बड़बड़ाता रहा। सवाल यह है कि बच्चा लेकर भागने वाले को पुलिस ने मनोरोगी बताकर छोड़ दिया वहीं दूसरे मनोरोगी को हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें