प्रतापगढ़। पश्चिमी सहोदरपुर में मछली विक्रेता मुराद को दबंगों ने लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए दौड़े लोगों को भी धमकाया। इसे लेकर मोहल्ले में तनाव है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मछली कारोबारी मुराद मंगलवार रात वसूली करने के बाद घर लौटा था। वह दरवाजा खुलवा रहा था, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक साथियों समेत पहुंचा और उसे पीटने लगा। परिवार की महिलाएं बाहर निकलीं और बीच बचाव करने लगीं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। रात में ही घायल मुराद ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन बुधवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। घटना से मोहल्ले में तनाव व्याप्त है। एक माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और हमलावरों की बाइक तोड़ी गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी है।