फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाला जुलूस

Mon, 26 Aug 2013 05:34 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। 84 कोसी परिक्रमा के लिए रविवार शाम दो दर्जन से अधिक लोग अयोध्या रवाना हो गए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने शहर में निर्मल पैलेस तिराहे से रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रविवार को निर्मल पैलेस तिराहा पहुंचे। यहां से जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में 84 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाने के कारण सरकार विरोधी नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर अयोध्या जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। वहां टहलने के बाद लोग लौट गए और शाम को अयोध्या के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के बीच अनुराग सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हिंदुओं की भावनाआें के साथ खिलवाड़ कर रही है। शांतिपूर्ण कार्यक्रमों से भी उसे परेशानी हो रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें