फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों पर मौत बन झपटी बोलेरो

Fri, 09 Aug 2013 05:33 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/मोहनगंज। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार लोगों पर बोलेरो मौत बन झपट पड़ी। बेकाबू बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायदासू निवासी भैयाराम प्रजापति (18) पुत्र लालाराम प्रजापति अपने मौसेरे ससुर बृजलाल प्रजापति (60) निवासी सुबेदार का पुरवा थाना महेशगंज के साथ बाइक से बहन कुसुम के घर मोहनगंज जा रहा था। जेठवारा-मोहनगंज मार्ग के बढ़नी मोड़ पर सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बोलेरो उन्हें रौंदते हुए निकल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनके रोने बिलखने से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना के बाद भाग रही बोलेरो को पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने दबोच लिया। एसओ अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें