फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में आया बीईओ का आफिस

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बीएसए कार्यालय से हटाया गया नगर शिक्षा अधिकारी का कार्यालय फिर वापस आ गया है। पूर्व बीएसए की गिरफ्तारी के बाद से प्रयास कर रहे कर्मचारियों को बीएसए आईसी चौहान ने हरी झंड़ी दे दी है।
विज्ञापन

पूर्व बीएसए एसटी हुसैन ने नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय को बीएसए कार्यालय से हटाकर पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय पल्टनबाजार में कर दिया था। नगर शिक्षा अधिकारी को विभागीय कार्य निपटाने में जहां परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहीं कर्मचारियों को दिन में कई बार बीएसए कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। पूर्व बीएसए की गिरफ्तारी होने के बाद जब उनके आने की उम्मीद समाप्त हो गई तो नगर शिक्षा अधिकारी और कर्मचारी बीएसए कार्यालय में वापस लाने के लिए अधिकारियों की परिक्रमा करने लगे। बीएसए आईसी चौहान की हरी झंड़ी मिलते ही पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय से सामान बीएसए कार्यालय पहुंचने लगा। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए कार्यालय वापस लाने का फैसला किया गया है।
नगर शिक्षा अधिकारी रवींद्र कुमार के पास यूआरसी का भी प्रभार है। यह पद सूचनाओं को संकलन करने के लिए होता है। वैसे यह पद नगर के वरिष्ठ शिक्षक के पास होना चाहिए मगर नंदलाल पांडेय के निधन के बाद से किसी भी शिक्षक को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें