फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक कर ली दूसरी शादी

Wed, 19 Jun 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। तलाक दिए बगैर दूसरी शादी रचाने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाते हुए विवाहिता मंगलवार को एसपी के दरबार में पहुंची। विवाहिता के अनुसार दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करने का मामला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दुर्ग जिले के परदेशी चौक निवासी शंकरलाल वर्मा ने बेटी पूनम की शादी 2006 में पट्टी कोतवाली के बेलारामपुर गांव निवासी रामकृपाल के पुत्र विनोद से की थी। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही उससे दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए जेवरात छीनकर भगा दिया गया था। इस बाबत दहेज उत्पीड़न सहित प्रताड़ित कर भगाने का मामला अदालत में चल रहा है। पति ने उसको तलाक दिए बगैर 29 मई को दूसरी शादी कर ली। पति विनोद वर्तमान में पहाड़ामुरार पट्टी गांव में मौजूद है। दूसरी शादी करने की सूचना पर विवाहिता ने एसपी से शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें