फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब रहने पर वेतन काटने की संस्तुति

Wed, 19 Jun 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका। खंड विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी से दस ग्राम पंचायतों के प्रभारी सचिव का दस दिन और एडीओ सहकारिता का दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। सोमवार को इन लोगों के गायब रहने पर यह कठोर कदम उठाया।
विज्ञापन

ब्लाक के 66 ग्राम पंचायतों में दस का प्रभार ग्राम पंचायत अधिकारी आद्या प्रसाद द्विवेदी के पास है। दस जून से 18 जून तक मोबाइल बंद कर गायब रहने वाले कर्मचारी के खिलाफ बीडीओ ने डीएम और डीपीआरओ को पत्र लिखकर दस दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। बीडीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद कर्मचारी ने किसी भी गांव में मनरेगा कार्य नहीं प्रारंभ किया है। बता दें कि बीते सप्ताह जिलाधिकारी की बैठक में नदारद रहने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी का बीडीओ ने यह कहते हुए बचाव कर लिया था कि उसके बच्चे की तबियत खराब है।
सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) भूपेंद्र तिवारी के शनिवार और सोमवार को बगैर सूचना गायब रहने पर दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। सहायक निबंधक और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर एडीओ की लापरवाही की बात कही है। इधर, बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को चेताया है कि मनरेगा के कार्यों में ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें