फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थान कांड की केस डायरी तलब

Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। डीएसपी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए डटी सीबीआई ने गुरुवार को अस्थान गांव की केस डायरी तलब की। लालगंज के प्रभारी कोतवाल और अंतू एसओ से भी कई घंटे तक पूछताछ की गई। कालेज के शिक्षक से भी टीम के लोगों ने सवाल जवाब किए।
विज्ञापन

बलीपुर कांड के तह तक जाने के लिए सीबीआई टीम ने गुरुवार को भी कई थानेदारों को तलब किया। नवाबगंज एसओ अरविंद सिंह को अस्थान से जुड़ी केस डायरी के साथ बुलाया गया। कई बिंदुओं पर जानकारी लेने के बाद घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल दागे। बलीपुर कांड के पहले कुंडा कोतवाली के एसएसआई रहे कुलदीप तिवारी ( मौजूदा लालगंज कोतवाल ) को बुलाया गया। सीबीआई ने कुंडा कोतवाली में तैनाती के दौरान सीओ की कार्यशैली, किससे मनमुटाव था, इसके अलावा घटना के बारे में कई बिंदुओं पर सवाल पूछे। करीब दो घंटे पड़ताल करने के बाद सीबीआई ने उनसे जाने दिया। इसके बाद एसओ अंतू एयू सिद्दीकी से भी करीब एक घंटे पूछताछ होती रही। सूत्रों की मानें तो उनसे सवाल हुआ कि घटना के दिन पहुंचने के बाद उन्हें कौन -कौन से अफसर मिले। जवाब मिला कि वह घटना वाले दिन आए ही नहीं थे। दूसरे दिन वह बुलाए गए और चौराहे के निकट बस्ती में ड्यूटी करने के बाद रवाना हो गए। बलीपुर कांड की बाबत जानकारी मांगी। इस बीच दुखीराम इंटर कालेज के एक शिक्षक और कुंडा कस्बे के दो लोगों को तलब कर उनसे पूछताछ होती रही। सीबीआई टीम के सवालों को जवाब देने में सभी के पसीने छूट गए। शुक्रवार को जेठवारा एसओ को बलीपुर कांड के से जुड़ी जानकारी देने के लिए बुलाया गया है। टीम की निगाह में कई लोग हैं जो घटना के चश्मदीद गवाह बन सकते हैं लेकिन वह हाथ नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें