प्रतापगढ़। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालयों से देर शाम तक गीत संगीत की लहरें गूंजती रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास के दौरान खूब मेहनत की। उधर, सड़कों पर सजीं तिरंगे की दुकानों पर भी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ खरीदारी करते नजर आए।
वीएन ओझा इंटर कालेज में छात्रों ने ड्रेस रिहर्सल किया। वीएस मेमोरियल में घुंघरुओं की रुनझुन गूंजती रही। इसके अलावा प्रभात एकेडमी, अवध गर्ल्स कालेज, एंजिल्स, सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में भी बच्चों ने अपने गुरुओं के दिशा निर्देशन में अभ्यास किया। उधर, दुकानों पर तिरंगे के साथ टोपी ने भी बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित किया। अंबेडकर चौराहा, जीआईसी गेट, चौक, जीजीआई के पास भीड़ देखी गई।