फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे मानदंड के खिलाफ भड़के शिक्षामित्र

Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सरकार पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए शिक्षामित्रों ने 28 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने का फैसला किया है। प्रत्येक न्याय पंचायत से प्रतिभाग करने की अपील करते हुए शिक्षामित्रों को अप्रशिक्षित वेतन देने की वकालत की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के शहीद उद्यान में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ना प्रत्येक साथी का दायित्व है। 28 जनवरी को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में प्रत्येक न्याय पंचायतों से शिक्षामित्रों की सूची तैयार कर उनके चलने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ दोहरा मानदंड अपना रही है। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षु को 7300 रुपये दिए जा रहे हैं जबकि शिक्षामित्रों को सिर्फ 35 सौ रुपये ही दिया जा रहा है। शिक्षामित्रों ने प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत साथियों को अप्रशिक्षित वेतनमान देने, बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र देने और उनके समायोजन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए 28 जनवरी को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार विश्वकर्मा, पंकज सिंह, देवेंद्र पुष्पाकर, राजकुमार शुक्ल, कमलेंद्र सिंह, संतोष यादव, रघु प्रताप सिंह, शैलेंद्र यादव, विवेक सिंह, प्रदीप शुक्ल, सत्येंद्र शर्मा, जगतपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें