फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान से जुड़ने की उम्मीद पर फिरा पानी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सर्वशिक्षा अभियान ने हजारों अभ्यर्थियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। नियुक्ति पत्र पाने के कुछ ही घंटे पूर्व शासन का फरमान कंप्यूटर शिक्षकों की राह में रोड़ा बन गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और मिडिल स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षकों, जूडो-कराटे प्रशिक्षकों की नियुक्ति का मामला भी अधर में लटक गया है। हजारों अभ्यर्थी कार्यालय की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान ने बेसिक शिक्षा विभाग को रोशन कर दिया है। स्कूल भवन हो या बच्चों का भोजन, ड्रेस और नि:शुल्क पुस्तक यह सब सर्वशिक्षा अभियान के तहत हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता सुधार का प्रयास भी हो रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। यहां शिक्षकों की तैनाती, ब्लाक मुख्यालयों पर कंप्यूटर आपरेटरों की नियुक्ति, बालिकाओं का हुनर विकसित करने के लिए बाइस ट्रेडों में प्रशिक्षण और आत्मरक्षार्थ जूडो-कराटे के प्रशिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी लेकिन इसी दौरान चयन प्रक्रिया पर रोक लग गई। ब्लाकों में तैनात होने वाले कंप्यूटर आपेरटरों का चयन हो चुका था। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो नियुक्ति पत्र तैयार भी हो गया था, लेकिन शासनादेश आने के कारण इसे रोक लिया गया। इसी तरह जूडो-कराटे, व्यावसायिक शिक्षा के आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाने की तैयारी थी। मगर विभाग में नियुक्ति पर रोक संबंधी जानकारी होने से आवेदकों को निराश होना पड़ा। बता दें कि विभाग योग्य शिक्षकों और प्रशिक्षकों को मानदेय पर निधारित समय के लिए तैनात करता है। मगर बाद में अनुभव के आधार पर इन्हें वरीयता भी देता है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ईश्वर चंद्र चौहान ने बताया कि शासन का आदेश आते ही नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें